इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

JW लाइब्रेरी

बाइबल या प्रकाशन में खोजें—ऐन्ड्रॉइड

बाइबल या प्रकाशन में खोजें—ऐन्ड्रॉइड

JW लाइब्रेरी  खोजिए बटन से हम बाइबल में या किसी प्रकाशन में कोई शब्द या वाक्य आसानी से ढूँढ़ सकते हैं।

खोजने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर जाइए:

 बाइबल में खोजिए

बाइबल पढ़ते वक्‍त आप उसमें कोई शब्द या वाक्य ढूँढ़ सकते हैं।

बाइबल पढ़ते वक्‍त खोजिए बटन पर टच कीजिए। फिर वह शब्द टाइप कीजिए, जिसे आप ढूँढ़ रहे हैं। जब आप टाइप कर रहे होंगे, तब कुछ शब्दों की सूची नज़र आएगी। उस सूची में अपने शब्द पर टच कीजिए या वह शब्द टाइप करके एन्टर बटन पर टच कीजिए। इससे वह शब्द बाइबल में जिस किसी आयत में है, उसकी सूची नज़र आ जाएगी।

जिन आयतों में वह शब्द आया है, खास आयतें भाग में वे आयतें उसी क्रम में दिखायी देंगी, जिस क्रम में वे सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की गयी हैं। सारी आयतें भाग में सभी आयतें बाइबल की किताबों के क्रम के मुताबिक दिखायी देंगी। लेख भाग में बाइबल के शुरूआती पन्‍नों और अतिरिक्‍त लेख में वह शब्द जहाँ कहीं भी होगा, वे लेख नज़र आएँगे।

अगर आप एक-से-ज़्यादा शब्द या वाक्य टाइप करते हैं, तो हू-ब-हू शब्द ढूँढ़िए पर टच कीजिए। इससे वही शब्द या वाक्य जिस किसी आयत या लेख में होंगे, वे आयतें या लेख नज़र आएँगे।

 प्रकाशन में खोजिए

आप जो प्रकाशन पढ़ रहे हैं, उसमें आप कोई शब्द या वाक्य ढूँढ़ सकते हैं।

प्रकाशन पढ़ते वक्‍त खोजिए बटन पर टच कीजिए। फिर वह शब्द टाइप कीजिए, जिसे आप ढूँढ़ रहे हैं। जब आप टाइप कर रहे होंगे, तब कुछ शब्दों की सूची नज़र आएगी। उस सूची में अपने शब्द पर टच कीजिए या वह शब्द टाइप करके एन्टर बटन पर टच कीजिए। इससे वह शब्द प्रकाशन में जहाँ कहीं भी है, उसकी सूची नज़र आ जाएगी।

अगर आप एक-से-ज़्यादा शब्द या वाक्य टाइप करते हैं, तो हू-ब-हू शब्द ढूँढ़िए पर टच कीजिए। इससे वही शब्द या वाक्य जिस किसी लेख या अध्याय में होंगे, वे लेख या अध्याय नज़र आएँगे।

 किसी विषय के बारे में खोजिए

अगर आपने इंसाइट ऑन द स्क्रिप्चर्स किताब डाउनलोड की है, तो आप उसमें दिए किसी विषय पर खोज कर सकते हैं। कोई प्रकाशन या बाइबल पढ़ते वक्‍त भी आप इंसाइट किताब से किसी विषय पर खोज कर सकते हैं।

खोजिए बटन पर टच कीजिए, फिर कोई विषय टाइप कीजिए। जब आप टाइप कर रहे होंगे, तब आपको इंसाइट किताब से कुछ विषयों की सूची नज़र आएगी। जो विषय आप चुनना चाहते हैं, उस पर टच कीजिए।

ऊपर बतायी गयीं सारी बातें या खास फीचर्स अक्टूबर 2014 में JW लाइब्रेरी के 1.3.4 वर्शन में डाले गए थे और यह वर्शन ऐन्ड्रॉइड 2.3 या इसके बाद वाले वर्शन के साथ मेल खाते हैं। अगर आपके उपकरण में इस लाइब्रेरी के ये सारे खास फीचर्स नज़र नहीं आ रहे हैं, तो “JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करना कैसे शुरू करें—ऐन्ड्रॉइड” नाम के लेख में दिए गए लिंक ‘नयी-नयी खासियतों के लिए अपडेट करें’ पर जाइए।