इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

सुख-चैन से जीना आज भी मुमकिन!

सुख-चैन से जीना आज भी मुमकिन!

रानी a का कहना है, “दुनिया की हालत बहुत खराब है। कोई गरीब है, तो कोई बीमार। बच्चों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है। जगह-जगह दंगे-फसाद हो रहे हैं। यह देखकर बहुत बुरा लगता है, पर अब मैं जानती हूँ कि यह सब हमेशा नहीं रहेगा।”

रानी ने जाना कि हम सबको बनानेवाला ईश्‍वर आगे चलकर इस दुनिया के हालात ठीक कर देगा। उन्होंने यह भी जाना कि ईश्‍वर ने अच्छी ज़िंदगी जीने के लिए हमें कुछ बढ़िया सलाह दी है। यह सब जानने से रानी को सच्ची खुशी मिली। अगर आप भी ईश्‍वर की सलाह मानें, तो आप भी खुश रह पाएँगे। अगले कुछ लेखों में हम आगे दिए सवालों पर गौर करेंगे:

  • घर की सुख-शांति के लिए हमें क्या करना चाहिए?

  • हम दूसरों के साथ अच्छे रिश्‍ते कैसे बना सकते हैं?

  • हम खुशी और संतोष कैसे पा सकते हैं?

  • दुनिया में इतनी दुख-तकलीफें क्यों हैं? इंसान मरता क्यों है?

  • हम क्यों यकीन कर सकते हैं कि आगे चलकर सबकुछ अच्छा हो जाएगा?

  • हम ईश्‍वर को कैसे जान सकते हैं और उसके करीब महसूस कर सकते हैं?

इन विषयों पर ईश्‍वर ने जो जानकारी दी है, वह सिर्फ कुछ लोगों के लिए नहीं, बल्कि सबके लिए है।

a इस पत्रिका में लोगों के जो नाम दिए गए हैं, वे उनके असली नाम नहीं हैं।