इस जानकारी को छोड़ दें

क्या इसे रचा गया था?

फल मक्खी की लाजवाब उड़ान

फल मक्खी की लाजवाब उड़ान

 क्या आपने कभी किसी मक्खी को मारने की कोशिश की है? फिर तो आपको अच्छी तरह पता होगा कि उसे मारना आसान नहीं। आपको शायद लगे कि वह आपकी चपेट में आ गयी है, मगर फिर वह बिजली की रफ्तार से आपको चकमा देकर उड़ जाती है।

 वैज्ञानिकों ने खासकर एक किस्म की मक्खी यानी फल मक्खी पर खोजबीन की है। उनका कहना है कि यह मक्खी उड़ते समय लड़ाकू-विमान की तरह किसी भी दिशा में मुड़ सकती है, वह भी एक सेकंड से कम समय में। प्रोफेसर माइकल डिकिनसन बताते हैं कि ये मक्खियाँ पैदा होते ही “उड़ने में माहिर हो जाती हैं। यह ऐसा है मानो एक नवजात शिशु को लड़ाकू-विमान के कॉकपिट (चालक कक्ष) में बैठा दिया गया हो और वह विमान उड़ाना अच्छी तरह जानता हो।”

 खोजकर्ताओं ने हवा में करतब करती हुईं इन मक्खियों का वीडियो लिया है। उससे पता चला है कि ये मक्खियाँ उड़ते समय एक सेकंड में अपने पंख 200 बार फड़फड़ाती हैं। लेकिन देखा गया है कि अपनी दिशा बदलने और खतरे से बचकर निकलने के लिए एक ही बार पंख फड़फड़ाना काफी होता है।

 फल मक्खियाँ खतरे को भाँपकर कितनी जल्दी उड़ सकती हैं? खोजकर्ताओं ने पता लगाया है कि एक इंसान जितनी देर में अपनी आँख झपकाता है, उससे 50 गुना ज़्यादा तेज़ी से ये मक्खियाँ खतरा भाँपकर उड़ सकती हैं। डिकिनसन समझाते हैं, “एक मक्खी बहुत ही कम समय में अनुमान लगा लेती है कि खतरा कहाँ है और बचने के लिए उसे ठीक कौन-सी दिशा में भागना है।”

 फल मक्खी का छोटा-सा दिमाग यह सब कैसे  कर पाता है, यह बात इंजीनियरों के लिए एक रहस्य है और खोजकर्ता इस रहस्य का पता लगाना चाहते हैं।

खतरे से बचने के लिए फल मक्खी एक सेकंड से भी कम समय में अपनी दिशा बदल लेती है

 आपको क्या लगता है? क्या फल मक्खी की लाजवाब उड़ान का खुद-ब-खुद विकास हुआ है? या फिर इसे इस तरह रचा गया था?